भाई को बचाकर खुद गंगा में समा गई बहन, शव की तलाश जारी!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा !

मोकामा प्रखंड के औंटा गंगा घाट में 18 बर्षीय अनिता की गंगा में डूबने से मौत हो गई । प्राप्त सूचना के अनुसार अनिता अपने नाना स्व- श्री राम के घर घूमने आई और आज सुबह करीब 11 बजे अपने भाई बहनों के साथ गंगा स्नान करने औटा घाट पहुँची जहां अपने भाई बहनों साथ नहा रही थी कि अचानक से भाई का पैर फिसलते देख बहन बचाने को दौड़ी और अपनी जान गवा कर भाई की जान बचा ली और खुद गंगा में समा गई । 3 बहन और 1 भाई में अनिता दूसरे नम्बर पर थी । अनिता मूल रूप से लखीसराय के रामटोला बालुपर की रहने वाली हैं, अनिता के पिता मजदूरी कर किसी तरह घर परिवार को चला रहे थे । बेटी की डूबने की खबर जैसे ही परिजनों को पता चला उनका रो – रोकर बुरा हाल हो गया । सूचना मिलते ही हाथीदह थाना प्रभारी मोहम्मद शोएब अख्तर अपने दल – बल के साथ औंटा घाट पहुँच मामले की छानवीन में जुट गए । वहीं स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ की मदद से शव को तलाश की जा रहीं हैं । खबर लिखने तक शब की बरामदगी नहीं हुई थी ।

Join us on:

Leave a Comment