:- ब्यूरो रिपोर्ट
आज दिनांक 26 अप्रैल, 2024 को भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश की तरफ से मा0 चुनाव आयोग को एक ज्ञापन देकर राजद सुप्रीमो श्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ चुनाव आदर्श आचार संहिता के घोर उल्लंघन की शिकायत की । श्री लालू प्रसाद यादव ने द्वितीय चरण चुनाव प्रचार की अवधि समाप्त होने के बाद जान-बूझकर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए दिनांक 25 अप्रैल, 2024 को संध्या 07.00 बजे के बाद इंडी गठबंधन के पूर्णियां, कटिहार, किशनगंज, बांका एवं भागलपुर के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की । आदर्श आचार संहिता के नियमों के अनुसार श्री लालू प्रसाद यादव का यह कृत्य आचार संहिता के घोर उल्लंधन की श्रेणी में आता है । अपने उक्त ज्ञापन के द्वारा भाजपा ने मा0 चुनाव आयोग से उपरोक्त की जांच कर श्री लालू प्रसाद यादव के ऊपर समुचित कार्रवाई करने की मांगी की है ।




