घर में आग लगने से सिलेंडर ब्लास्ट, 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत!

SHARE:

दरभंगा से चिंटू कुमार की रिपोर्ट

बीती रात दरभंगा ज़िला के अलीनगर प्रखंड के अंटोर गांव का है।

घर मे आग कैसे लगी इसकी सही जानकारी किसी के पास नही लेकिन आग जब घर मे लगी तो घर के अंदर रखे घरेलू गैस सिलेंडर अचानक ब्लास्ट किया इसके बाद ही आग ने विकराल रूप ले लिए जबतक गाँव के लोग कुछ समझ पाते और लोगो की मदद करते तबतक आग पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और घर के अंदर छह लोग की दर्दनाक मौत जिंदा जलकर हो गई । हालांकि ग्रामीणों ने आग की सूचना स्थानीय थाना और फायर बिग्रेड को भी दी घटना की सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुच आग पर काबू पाया और थाने की पुलिस ने सभी छह शव को घर से निकाल पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा DMCH अस्पताल भेज दिया । बेहद दुखद और दर्दनाक घटना की सूचना पर दरभंगा के जिलाधिकारी राजीव रौशन और एसएसपी जगुनाथ रेड्डी पीड़ित परिवार से मिलने DMCH पहुचे और घटना की पूरी जानकारी पीड़ित रामचंद्र पासवान से लिया और परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया ।

दरभंगा के जिलाधिकारी राजीव रौशन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आग कैसे लगी इसकी सही जानकारी नही है इसकी जांच के लिये टीम बना कर मौके पर भेज दिया गया है लेकिन घर मे देर रात आग लगी जिस कारण घर मे रखे घरेलू गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया और आग ने विकराल रूप ले लिए जिसमे एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई सभी शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है पीड़ित परिवार को हर संभव सरकारी मदद दी जाएगी ।

बाइट
1,रामचंद्र पासवान ,परिवार का मुखिया
2,राजीव रौशन ,DM दरभंगा

Join us on:

Leave a Comment