भाजपा के इलेक्टोरल बांड के टक्कर में जनसहयोग से चुनाव लड़ना हमारा नारा है- सुरेंद्र!

SHARE:

रिपोर्ट- अरविंद कुमार!

माले के घर-घर चलो अभियान से मतदान प्रतिशत भी बढ़ेगा- ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह

ताजपुर/समस्तीपुर
26 अप्रैल 2024 भाकपा माले ने "भाजपा के इलेक्टोरल बांड के टक्कर में जनसहयोग से चुनाव लड़ने के नारे के तहत शुक्रवार को प्रखंड के उजियारपुर एवं समस्तीपुर संसदीय क्षेत्र में पड़ने वाले गांव- टोला में घर-घर चलो अभियान चलाकर कूपन पर 20 रूपये चंदा एवं इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार आलोक कुमार मेहता एवं सन्नी हजारी के पक्ष में वोट देने की अपील की।

अभियान का नेतृत्व भाकपा माले के मुकेश कुमार गुप्ता, आसिफ होदा, मो० एजाज, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, मनोज कुमार सिंह आदि ने किया।
मौके पर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि जाति- धर्म, मंदीर- मस्जिद से उपर उठकर इंडिया गठबंधन महंगाई, बेरोजगारी, पलायन समेत लोकतंत्र एवं संविधान बचाने के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। चुनाव पूर्व महंगाई , बेरोजगारी, भ्रष्टाचार की खात्मे की बात करने वाली भाजपा चुनाव जीतने के बाद मुद्दे को जुमला बताने का काम करती है। वैसी जुमलों की मोदी सरकार को हराने की अपील मतदाताओं से भाकपा माले नेताओं ने की। माले नेताओं ने मतदाताओं से मतदान जरुर करने की अपील भी की।

Join us on:

Leave a Comment