रिपोर्ट- बिक्रम कुमार
खगड़िया के गोगरी अनुमंडल में स्थित भगवान हाई स्कूल मैदान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोजपा रामविलास पार्टी के प्रत्याशी राजेश वर्मा के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए पहूंचे। गोगरी पहूंचते ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को कार्यक्रताओ ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के साथ साथ चिराग पासवान भी मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुनने के लिए काफी संख्या में कार्यक्रता भी मौजूद थे। चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मोदी सरकार का उपलब्धियों को गिनाया। उन्होने कहा की आगामी दो साल के अंदर पुरे विश्व में भारत तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बाली देश हो जाएगी। इतना ही नही जेपी नड्डा ने इंडी गठबंधन पर जमकर हमला बोलते हुए कहा की इंडी गठबंधन भ्रष्टाचारियो का गठबंधन है। इसके कई नेता जेल में है बेल पर है। इन लोगो ने आकाश पाताल पानी और जमीन सभी जगहों पर घोटाला किया है।
byte
जेपी नड्डा ,राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा।




