तेजस्वी खुद मान चुके हैं कि देश में एनडीए की लहर है इसलिए पूर्णिया में ऐसा कहा- उपेंद्र कुशवाहा!

SHARE:

रिपोर्ट :- रवि वर्मा /रोहतास

उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी पर दिया बड़ा बयान तेजस्वी खुद मान चुके हैं कि देश में एनडीए की लहर है इसलिए पूर्णिया के सभा में I.N.D.I.A गठबंधन को वोट नही देने पर एनडीए को वोट देने की जनता से अपील की है।

आज काराकाट लोकसभा क्षेत्र के डेहरी में एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है उन्होंने तेजस्वी द्वारा पूर्णिया के सभा में जनता से अपील की थी कि अगर इंडिया गठबंधन को आप सभी वोट नहीं देने के बारे में सोच रहे हैं तो किसी दूसरे को अपना वोट देकर वोट बर्बाद मत कीजिए बल्कि एनडीए को दे दीजिये पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तेजस्वी यादव अंदर-अंदर स्वीकार कर लिए हैं कि बिहार की जनता उन्हें वोट नहीं दे रही है सभी लोग नरेंद्र मोदी और एनडीए का ही नाम ले रहे हैं। चुकी तेजस्वी यादव विपक्ष के नेता है तो सीधे नरेंद्र मोदी का नाम नही ले सकते हैं एनडीए की जो लहर है उसको देखते हुए उन्होंने ऐसा कहा है।

वही काराकाट लोकसभा से इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा माले प्रत्याशी राजाराम सिंह ने चार दिन पूर्व उपेंद्र कुशवाहा द्वारा दिए गए बयान की 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए 400 पार सीटे ला रही है और सिर्फ औपचारिकताएं रह गई है पर प्रतिक्रिया देते हुए शायराना अंदाज में जवाब दिया था कि दिल बहलाने के लिए ग़ालिब ख्याल भी अच्छा है उसे जवाब देते हुए कहा कि मैं आज भी अपने बयान पर कायम हूँ कि इस बार के लोकसभा चुनाव में एनडीए 400 के पार सीटे जीत रही है और सिर्फ औपचारिकताएं बाकी है क्योंकि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए के पक्ष में अपना मत देने के लिए मन बना चुकी है।

बाइट :- उपेंद्र कुशवाहा ( एनडीए प्रत्यासी काराकाट लोकसभा)

Join us on:

Leave a Comment