उजियारपुर मे एन.एच.-28 पर पुलिस लिखी वाहन से कुचल कर बच्ची की मौत!

SHARE:

रिपोर्ट- अरविंद कुमार

समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के चाँद चौर मे मामले पुलिस के वाहन से मौत, सोनाक्षी कुमारी, उम्र करीब-03 वर्ष के पिता राकेश कुमार, उम्र 26 वर्ष, ग्राम चॉदचौर नयाटोल, पोस्ट-चॉदचौर डीह, थाना-उजियारपुर, जिला-समस्तीपुर का लिखित आवेदन थाना पर प्राप्त हुआ है जिसमें मृतिका के पिता राकेश कुमार के द्वारा उल्लेख किया गया है कि उनकी बच्ची / मृतिका सोनाक्षी कुमारी, उम्र करीब-03 वर्ष कल दिनांक-23.04.2024 को समय करीब 04:50 बजे रोड पार कर रही थी इसी क्रम में किसी अज्ञात वाहन के द्वारा तेजी एवं लापरवाही से उनके बच्ची को धक्का मार दिया गया जिससे इनकी बच्ची का घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुये घटनास्थल पर पहुँच कर शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम पश्चात मृतिका के पिता के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर लि गई है, अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment