पंकज कुमार जहानाबाद।
बाबू वीर कुंवर सिंह महान स्वतंत्रता सेनानी और कुशल योद्धा थे होटल राज दरबार में देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा बाबू वीर कुंवर सिंह के याद में विजयोत्सव मनाई गई। विजयोत्सव के मौके पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन कर बाबू वीर कुंवर सिंह को याद किया गया ।इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया। उनके तैल चित्र पर चंदन का तिलक लगाकर उन्हें विजयी योद्धा के रूप में ससम्मान याद किया गया तो वहीं जीवनी पर प्रकाश डाला गया । इस मौके पर हम पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह महान स्वतंत्रता सेनानी और कुशल योद्धा थे उन्हें पूरा देश कभी नहीं भूल सकता ।उनके नेतृत्व में जहानाबाद में भी आंदोलन हुआ था जिसे लोग कभी नहीं भूल पाएंगे । इस मौके पर सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह सिर्फ अपने जवानी में ही नहीं बल्कि बुढ़ापे तक वीर योद्धा के रूप में अपनी छवि को बरकरार रखा । विजयोत्सव के मौके पर सिद्धनाथ सिंह ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह पूरे देश के राजपूतों के शान थे और आज भी हैं । पूरा देश आज भी उन्हें एक वीर योद्धा के रूप में याद करता है हम उनकी विजय गाथा भूल नहीं सकते हैं । विजयोत्सव समारोह में धनंजय कुमार, रवि कुमार, संजीव कुमार, शिवशक्ति सिंह सहित अन्य लोग शामिल होकर बाबू वीर कुंवर सिंह को याद किए।




