पुर्व विधायिका बोली BJP जय सियाराम के नारों से सिया को अलग कर दिया!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!

पुर्व विधायिका बोली BJP जय सियाराम के नारों से सिया को अलग कर दिया;महिला आरक्षण को लेकर दे रही थीभाषण,बोली NDA ने एक भी महिला को सिंबल नही दिया

वैशाली। हाजीपुर में लोक सभा चुनाव के देखते हुए इण्डिया अलायंस गठबंधन की बैठक में पहुंचे समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीनगर के पूर्व राजद विधायिका एज्या यादव ने कहा भाजपा ने सियाराम से भी राम और सिया से अलग कर दिया है। हम लोग जय सियाराम बोलते हैं एनडीए वाले जय श्री राम बोलते हैं। दरअसल पूर्व विधायिका एज्या यादव इण्डिया महागंठबंधन की कार्यकता सम्मेलन में मंच संचालन कर महिला आरक्षण को लेकर भाषण दे रही थी। तभी भाजपा पर हमलावर दिखीं।

पूर्व विधायिका ने कहा की भाजपा ने एक भी महिलाओं का टिकट नहीं दिया है भाजपा महिलाओं का आरक्षण समाप्त कर दिया है। उन्होने कहा की जब वोट का समय आता है तो बीजेपी आरक्षण की बात करता है बीजेपी ने महिलाओं को 33 %आरक्षण देने की बात करते हैं जबकि मेरे नेता तेजस्वी यादव महिलाओं को 50% आरक्षण देने की बात करते हैं महिलाओं के मुद्दों को उठाने की बात करते हैं और बीजेपी को देख लीजिए जितने भी सिंबल बांटे है उसमे से एक भी सिंबल महिला को नही दिया है मतलब जय सियाराम के नारों से भी सिया को अलग कर दीए है हम जय सियाराम बोलते है वो जय श्री राम बोलते हैं तो हमलोग की पार्टी महिलाओं को लेकर चलती है।

पूर्व विधायिका एज्या यादव समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीनगर विधान सभा क्षेत्र के पूर्व राजद रही है वे 2015 में राजद की टिकट से चुनाव लड़ी और जीत भी हासिल की थी।

Join us on:

Leave a Comment