इस बार का चुनाव सरकार बदलने के लिए नही बल्कि बिहार बदलने के लिए है- विजय सिन्हा!

SHARE:

रिपोर्ट- निभाष मोदी

बिहार सरकार में उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने आज भागलपुर लोकसभा के नवगछिया अनुमंडल में रोड शो एवं लोगों के बीच जन सम्पर्क किया और भागलपुर से एनडीए प्रत्याशी अजय मंडल को वोट देकर नरेंद्र मोदी के हाथो को मजबूत करने की लोगो से अपील की। वहीं जन सम्पर्क के तहत नवगछिया के खगड़ा गांव पहुंच कर उन्होंने गांव में स्थित काली मंदिर में पहले पूजा अर्चना किया जहां कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। खगड़ा गांव में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए उन्होने लालू परिवार एवं महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा की इस बार का चुनाव सरकार बनाने के लिए नही है बल्कि इस बार का चुनाव बिहार बदलने के लिए है। इस बार का चुनाव तय करेगा की बिहार के अंदर परिवारवाद की जमींदारी चलेगी या लोकतंत्र के जननी के भूमि से जन्म लेने वाला जो प्रधानसेवक का अनुयायी है, उसकी सरकार बनेगी। ये चुनाव तय करेगा की अपराध और भ्रष्टाचार को संरक्षित करने वाले लोगो का मनीब बढ़ेगा जो जनता की गाढ़ी कमाई लूट कर चार्टर प्लेन पर बर्थडे मनाता है उसका राज चलेगा या बिहार के अंदर मोदी जी की गारंटी चलेगी। जो कहते है वो करते है और जो कहेंगे वो करेंगे ये मोदी की गारंटी है। लेकिन गरीबों का मसीहा बनने वाला व्यक्ति बिहार को कलंकित किया है बिहारी शब्द को लज्जित किया है। बिहार के लोगो को बिहार के नौजवानो को पलायन के लिए विवश किया है। बिहार के प्रतिभा का दमन किया है। इस चुनाव में जब बिहार से 40 में से 40 सीट मोदी जी को मिलेगा तो विकसित भारत बनना तय है। लेकिन जब तक बिहार समृद्ध नही होगा तब तक विकसित भारत बनने में कठनाई है। एक तरफ मोदी जी बिहार बदलना चाहते है और दूसरी तरफ ये भ्रष्टाचारी और परिवारवादी, नकारात्मक मानसिकता के लोग इंडी गठबंधन के माध्यम से भ्रम फैला रहे है। भागलपुर में कल बड़ बोले पिता के बड़बोले बेटे पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा की भारतीय जनता पार्टी का आईटी, ईडी और सीबीआई जमाई है। ऐसी ओछी राजनीति की मानसिकता कहीं न कहीं उनकी नकारात्मक सोच को भय को दर्शाता है।
वहीं उन्होंने कहा की मोदी जी गारंटी पर लोगो को विश्वाश है और अजय मंडल जी भारी बहुमत से यहां चुनाव जीतने जा रहे है। अजीत शर्मा जी को उम्मीदवार बचा कर के कांग्रेस चेहरा बचाना चाहती हैं और अजीत शर्मा को कांग्रेस और अजीत शर्मा की चाहते ये 17 महीना में अवसर नही दे पाए। वोट बाटने और लोगों को भ्रम में डालने का ये खेल है। लेकिन जनता भ्रमित नहीं होगी, मोदी जी के गारंटी पर उनको विश्वाश है। बिहारी शब्द को जिन्होंने कलंकित किया राजद और कांग्रेस के लोगों ने जनता को उस पर विश्वास नहीं है। वहीं उन्होंने राहुल के द्वारा भागलपुर में दिए गए खाते में 8500 रूपया खट खटा खट आयेंगे वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा की उनको जो स्क्रपिट लिख कर दिया जाता है वही पढ़ते है। खटा खट और फटा फट अब नही चलता है। अब ऑनलाइन पर कोई आवाज ही नहीं होती है और पैसा सीधे खाते में पहुंचता है। आप ने यह सिस्टम लागू क्यों नही किया था 55 साल अवसर मिला था। ये सब भ्रम में डालने वाले लोग है। करना धरना कुछ नही है। न सोच है न नीति और न नियत है। वहीं रांची में महागठबंधन के रैली में हुए हंगामे को लेकर उन्होंने कहा की जिसका स्वाभाविक गठबंधन नहीं हो। ये स्वार्थ और अवसरवादी का गठबंधन है। अपने अपने हित के एजेंडा को लेकर गठबंधन किए है। ऐसे मानसिकता के लोग कभी सफल नही होते है और जनता उन पर कभी विश्वास नहीं करती है।

विजय सिन्हा, उप मुख्यमंत्री, बिहार ने कहा की मोदी जी गारंटी पर लोगो को विश्वाश है और अजय मंडल जी भारी बहुमत से यहां चुनाव जीतने जा रहे है। अजीत शर्मा जी को उम्मीदवार बचा कर के कांग्रेस चेहरा बचाना चाहती हैं और अजीत शर्मा को कांग्रेस और अजीत शर्मा की चाहते ये 17 महीना में अवसर नही दे पाए। वोट बाटने और लोगों को भ्रम में डालने का ये खेल है। लेकिन जनता भ्रमित नहीं होगी, मोदी जी के गारंटी पर उनको विश्वाश है। बिहारी शब्द को जिन्होंने कलंकित किया राजद और कांग्रेस के लोगों ने जनता को उस पर विश्वास नहीं है। उनको जो स्क्रपिट लिख कर दिया जाता है वही पढ़ते है। खटा खट और फटा फट अब नही चलता है। अब ऑनलाइन पर कोई आवाज ही नहीं होती है और पैसा सीधे खाते में पहुंचता है। आप ने यह सिस्टम लागू क्यों नही किया था 55 साल अवसर मिला था। ये सब भ्रम में डालने वाले लोग है। करना धरना कुछ नही है। न सोच है न नीति और न नियत है। वहीं रांची में महागठबंधन के रैली में हुए हंगामे को लेकर उन्होंने कहा की जिसका स्वाभाविक गठबंधन नहीं हो। ये स्वार्थ और अवसरवादी का गठबंधन है। अपने अपने हित के एजेंडा को लेकर गठबंधन किए है। ऐसे मानसिकता के लोग कभी सफल नही होते है और जनता उन पर कभी विश्वास नहीं करती है।

Join us on:

Leave a Comment