रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के इंडो नेपाल बॉर्डर पर मुस्तैद एस एस बी ने अलग अलग कार्रवाई करते हुए भारतीय मुद्रा , नेपाली मुद्रा और प्रतिबंधित दवाईयों सहित एक संदिग्ध को जहां गिरफ्तार किया है। वही भारत नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 278/ 7 से 300 मिस्टर अंदर भारतीय क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 300 एम एल की 60 बोतल नेपाल निर्मित देशी शराब, 375 एम एल की 16 बोतल,180 एम एल का एक बोतल विदेशी शराब सहित एक बाइक जप्त किया है। कार्रवाई के दौरान तस्कर एस एस बी जवानों को देख कर शराब सहित बाइक छोड़कर फरार हो गया। तो सीमा पर एस एस बी एवं पुलिस के द्वारा किए गए संयुक्त कार्रवाई में एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल,जयनगर के कार्यक्षेत्र भारत-नेपाल सीमा चौकी हरने के जिम्मेवारी के इलाके में सशस्त्र सीमा बल के जवानों को ये बड़ी कामयाबी मिली है, गुप्त सूचना के आधार पर समवाय प्रभारी हरने के निर्देशानुसार विशेष गश्ती दल द्वारा ड्यूटी के दौरान सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार दास व अन्य जवानों एवं बिहार पुलिस के साथ की गई सयुंक्त कार्यवाही में भारतीय-नेपाल सीमा स्तम्भ संख्या 280/23 से लगभग 200 मीटर भीतर भारतीय क्षेत्र मे एक संदिग्ध भारतीय व्यक्ति अमित कुमार, 35 वर्ष, पिता राज किशोर महतो , गांव सिरसिया बाज़ार , वार्ड संख्या-07, थाना – बेला , जिला- सितामढ़ी को भारतीय मुद्रा रुपए 580/- नेपाली मुद्रा रुपए 8210/- , प्रतिबंधित दवाईयों, चाकू-01, मोबाइल-01 एवं एक बाइक को जब्त कर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार युवक बाइक पर सवार हो भारतीय क्षेत्र से नेपाल में प्रवेश कर रहा था। जिसे भारतीय क्षेत्र में धर दबोचा गया। जिस के बाद जब्त की गई भारतीय मुद्रा, नेपाली मुद्रा, प्रतिबंधित दवाईयों, चाकू, मोबाइल, बाइक एवं गिरफ्तार व्यक्ति को अग्रिम कार्रवाई हेतु हरलाखी थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। भारत नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल लगातार अभियान चला रही है। आने वाले समय में भी इसी प्रकार अभियान चलाकर सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों को रोका जाएगा ।
गोविंद सिंह भंडारी कमांडेंट, 48 वीं वाहिनी जयनगर ने बताया कि भारत नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधिक गतिविधियों को रोकथाम के लिये विशेष अभियान के माध्यम से निरन्तर प्रया किया जा रहा है, अगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सशस्त्र सीमा बल द्वारा सीमावर्ती इलाकों में काफी सघन रूप से जांच पड़ताल की जा रही है। ताकि तस्करी एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों पर पूर्णरूप से प्रतिबंध लगाया जा सके ।
आगामी चुनाव के मद्देनजर जो भी तत्व या सामग्री मतदाता को गलत तरीके से प्रभावित करने में मददगार होगी उन सभी पर कारवाई की जा रही है। साथ ही साथ देश की सुरक्षा और अखंडता को बनाए रखने के लिए जो भी आवश्यक होगा वह प्रत्येक प्रयास किया जा रहा है।




