युवक को चाकू मार फरार हुआ बदमाश, गंभीर स्थिति में ईलाज जारी!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!

वैशाली। सदर थाना क्षेत्र के मनुआ में बदमाश ने एक युवक को चाकू मारकर दिया और मौके से भागने में कामयाब हो गया। इधर घटना स्थल पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। खून से लथपथ होकर युवक जमीन पर गिर पड़ा। युवक की चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पहुंचे जहां युवक को खून से लथपथ देखा जिसके बाद घटना की सूचना उसके परिजनों को दिया गया। सूचना पाकर तुरंत घटना स्थल परिजन पहुंचे और घायल को लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर पहुंचे। जहां घायल युवक का इलाज चल रहा है।

घायल युवक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के मनुआ गांव निवासी रामइकबाल राय का 33 वर्षीय पुत्र संतोष राय बताया गया है। घायल के परिजन रत्नेश कुमार ने बताया यह रास्ते से होकर खेत की तरफ जा रहा था तभी गांव के ही विको राय का पूत्र रत्नेश कुमार है जो इसे हत्या करने के नियत से चाकु से वार कर दिया है। जब शोर गुल सुनकर आसपास के लोग आने लगे तो घटना स्थल से भाग गया है। उससे पहले किसी तरह का उससे विवाद नही था। घटना की सूचना मिला तो सदर अस्पताल लाए हैं। सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। इधर परिजनों के द्वारा घटना की सूचना संबंधित थाने की पुलिस को दी गई है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें