राजद का टिकट लेकर मधेपुरा पहुँचे प्रो. चंद्रदीप यादव का जोरदार स्वागत!

SHARE:

रिपोर्टर-राजीव – रंजन ।

मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र के लिए राजद कोटे से महागठबंधन के प्रत्याशी प्रोफेसर चंद्रदीप यादव आज लोकसभा का टिकट लेकर पटना से मधेपुरा पहुंचे जहां रास्ते भर में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत अभिनंदन किया।

मधेपुरा पहुंचते ही सबसे पहले उन्होंने मधेपुरा की धरती को प्रणाम किया फिर कार्यकर्ताओं के साथ शहर में घूम-घूम कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया इस दौरान काफी संख्या में महागठबंधन के कार्यकर्ता व नेता उनके साथ थे समर्थकों के द्वारा प्रोफेसर चंद्रदीप यादव एवं महागठबंधन के समर्थन में खूब नारेबाजी की जा रही थी मीडिया से बातचीत करते हुए प्रोफेसर चंद्रदीप यादव ने कहा कि मुझे जैसे साधारण कार्यकर्ता पर गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने भरोसा जताते हुए जो जिम्मेदारी मुझे दी है उसे बखूबी निर्वहन करुंगा उपमुख्यमंत्री के कार्यकाल में तेजस्वी यादव ने जो 17 महीने में काम करके दिखाया है वह किसी से छिपा हुआ नहीं है महागठबंधन को मौका मिलेगा तो केंद्र में भी युवाओं को रोजगार मिलेंगे और महंगाई भ्रष्टाचारी और बेरोजगारी पर अंकुश लगाया जाएगा मुझे उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि मधेपुरा लोकसभा की जनता का भरपूर आशीर्वाद मुझे प्राप्त होगा.

Join us on:

Leave a Comment