बकाये मानदेय की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने जमकर काटा बवाल!

SHARE:

रिपोर्ट… निभाष मोदी

भागलपुर नगर निगम प्रशासन के अड़ियल रवैया के खिलाफ दैनिक सफाई कर्मियों ने नगर निगम परिसर में जमकर बवाल काटा और अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए, इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, और बकाए राशि का भुगतान जल्द से जल्द किए जाने की बात कही, प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नगर निगम प्रशासन के द्वारा लगभग 60 मजदूरों को दैनिक मजदूरी पर रखकर शहरी क्षेत्र में 3 महीनों तक सफाई कराया गया था, उसके बाद कई महीने बीत जाने के बावजूद अभी तक उन सबों के बकाए मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है, जिसके कारण उन सभी के समय भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है, और जब तक नगर निगम प्रशासन उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए जल्द से जल्द बकाया राशि नहीं देता है, तब तक उनका हड़ताल जारी रहेगा, वही इस बाबत सफाई प्रभारी ने कहा कि उन्होंने 1 सप्ताह पूर्व ही सफाई प्रभारी के रूप में योगदान दिया है, नगर आयुक्त का जो निर्देश होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी, साथ ही सफाई कर्मचारियों के द्वारा बकाया राशि के एवज में घूस मांगे जाने को बेबुनियाद करार दिया…

Join us on:

Leave a Comment