किसान को दबंग ने लाठी डांटे से जमकर पीटा फिर मार दिया गोली!

SHARE:

रिपोर्ट- प्रशांत कुमार

बेगूसराय में मवेशी चराने वाले किसान को दबंग ने लाठी डांटे से जमकर की पिटाई, मन नहीं भरा तो मार दिया गोली

बेगूसराय में अपराधियों ने एक मवेशी चराने वाले किसान को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है दरअसल मवेशी चराने के दौरान मवेशी एक दबंग के खेत में चला गया जिस वजह से दबंगों ने मवेशी मालिक किसान को पहले लाठी डेल्टा से बेरहमी स पिटाई की इससे भी मन नहीं भरा तो उसे गोली मार मार दिया एक गोली मवेशी मालिक को हाथ में लगते हुए निकल गई। पुरा घटना नयागांव थाना क्षेत्र के महेंद्रपुर दियारा की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बलिया थाना क्षेत्र के लाल दियारा निवासी बलंबर यादव, रंजन यादव दोनों दियारा में मवेशी चरा रहा था इसी दौरान डांगू सिंह के खेत में मवेशी चरने चला गया। इससे नाराज डांगू सिंह और उसके समर्थकों ने दोनों मवेशी किस के साथ मारपीट की। पहले दोनों की लाठी डंडे से बेहरमी से पिटाई की गई और फिर चार राउंड फायरिंग कर दी गई । जिससे एक गोली बलंबर यादव के हाथ को छूते हुए निकल गई। गंभीर रूप से घायल दोनों को इलाज के लिए पहले मटिहानी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया वहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा गया जहां उसका इलाज कराया गया है। घायल ने बताया कि मवेशी चरने के दौरान उसके खेत में चला गया था इसी वजह से दबंगों ने उसके साथ लाठी डंडे से जमकर पिटाई की है और इस दौरान फायरिंग भी की गई जिससे एक गोली उसके हाथ को छूते हुए निकल गई। घटना की सूचना पर पुलिस को दी गई है और फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
बाइट- रंजन यादव, घायल
बाइट- बंलबर यादव, घायल

Join us on:

Leave a Comment