अवैध तरीके से चंदा मांग रहे दो युवकों को लोगों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में अवैध चंदा मांग रहें दो युवक को लोगों ने पकड़ कर उसकी जम कर पिटाई दी। साई की रसोई टीम चलने वाले अमित जायसवाल ने आरोप है कि चंदा मांग रहे दोनों युवक फर्जी तरीके से दूसरे संस्था के नाम पर चंदा मांगने का काम कर रहे थे। फर्जी तरीके से चंदा मांग रहे हैं युवक को पकड़ने के बाद स्थानीय लोगों ने लाखों थाना पुलिस सूचना दिया पुलिस ने मौके पर पहुंची और दोनों युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।दरअसल लाखों थाना क्षेत्र के खातोपुर चौक पर दो युवक अखंड रामधुनी यज्ञ के नाम पर रसीद लेकर चंदा मांग रहा था तभी वहां मौजूद लोगों ने उसको फर्जी वाड़ा की वजह से पकड़ लिया। विशाल कुमार ने कहा कि चंदा मांगने आए यह दोनों युवक कुछ दिन पहले पोखरिया में चंदा मांग रहा था वहां पर वह भी मौजूद था दोनों युवकों ने रामधुनी के साथ-साथ कहा की वह शहर में साई की रसोई चलता है हनुमान रसोई चलता है और सब उसी के अंदर आता है और चंदा के रूप में राशि लेकर चला गया और आज फिर दोनों यहां पर चंदा लेने पहुंचा था तभी उसे दोनों युवक को पकड़ लिया गया। आरोप है दोनों युवक रामधुनी का रसीद रखे हुए हैं और वह दूसरे संस्था के नाम पर लोगों को ठगकर हजारों रुपए का चंदा ले लिया है और आज जब चंदा लेने पहुंचा तो लोगों को शक हुआ उसे पकड़ लिया उसे पुलिस के हवाले कर दिया है फिलहाल पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं आरोपी ने सभी आरोप को गलत बताते हुए कहा कि लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई भी की है।

बाइट- विशाल कुमार, स्थानीय निवासी
बाइट- अमित जायसवाल, साईं की रसोई चलाने वाले
बाइट- मनीष कुमार, आरोपी

Join us on:

Leave a Comment