भाई ने भाई को मारी गोली, पिता और सहयोगियों ने की आरोपी की धुनाई, हालत चिंताजनक !

SHARE:

नालंदा से ऋषिकेश

-परबलपुर थाना इलाके के सोनचरी गांव में जमीनी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मार दी । गोली मारने के बाद पिता और उसके सहयोगियों ने बड़े भाई को पकड़ कर हथियार छीनते हुए जमकर धुनाई कर दिया । जिससे गांव में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया । मौके पर पहुंची पुलिस ने हथियार जब्त करते हुए दोनों को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लायी । जहां से दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया । गोली से जख्मी युवक अनिल सिंह का पुत्र निकेश कुमार है । जबकि पिटायी से जख्मी उनका बड़ा पुत्र मुकेश कुमार है । जख्मी की माँ श्यामझूला देवी ने बताया कि उनका छोटा बेटा निकेश खेत देखने जा रहा था । इसी बीच पूर्व से घात लगाए उनका बड़ा पुत्र मुकेश रास्ते में छेक कर सीने में गोली मार दिया । गोली की आवाज सुनकर आस पास के लोग इकट्ठा हो गए और मुकेश को पकड़ कर जमकर धुनाई शुरू कर दिया । घटना की जानकारी मिलते ही परबलपुर थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार गांव और अस्पताल पहुंच कर परिजन से घटना की जानकारी ली । उन्होंने बताया कि दो भाइयों के बीच जमीनी विवाद को गोलीबारी की घटना घटी है । छोटे भाई गोली मारने का आरोप बड़ेभाई पर लगा रहा है । मामले की छानबीन की जा रही है । अभी किसी ओर से आवेदन नहीं दिया गया है । आवेदन मिलने पर सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी । दोनों को इलाज के पटना रेफर किया गया।

Join us on:

Leave a Comment