कैमूर डीएम ने हर घर दस्तक हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्देश दिया मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर”

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार के द्वारा स्वीप कोषांग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी के द्वारा सभी सहायक निर्वाचन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को सुनियोजित ढंग से मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। कैमूर जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कुमार ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों से कहा कि पिछले विधानसभा आम चुनाव एवं लोकसभा आम चुनाव में कम मतदान वाले क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करें।जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ एवं मोहनिया तथा उप समाहर्ता भूमि सुधार भभुआ एवं मोहनिया को प्रखंडों में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान की गहन मानिटरिंग करने का निर्देश दिया गया। सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी को मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत हर घर दस्तक एवं हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।जिला पदाधिकारी के द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी कैमूर को प्रत्येक दिन मतदाता चौपाल लगाने का निर्देश दिया गया।जिला शिक्षा पदाधिकारी को विद्यालयों में टीचर पेरेंट्स मीटिंग एवं प्रभात फेरी का आयोजन कर स्वीप गतिविधि चलाने का निर्देश जिलाधिकारी महोदय के द्वारा दिया गया। जिले के सभी प्रखंडों में हेल्प डेस्क बनाने का निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारीयों को दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त कैमूर, अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ एवं मोहनिया, उपसमाहर्ता भूमि सुधार भभुआ एवं मोहनिया सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें