रिपोर्ट- मनोज कुमार
-सजदे में सिर झुका देश में अमन-चैन की मांगेंगे दुआ।
जिले के उग्रवाद प्रभावित गोविन्दपुर विधानसभा विधायक मो. कामरान लोकसभा चुनाव छोड़ हज यात्रा पर रवाना हो गये हैं। ऐसे में वे राजद प्रत्याशी के लिए वोट का जुगाड़ नहीं कर सकेंगे, जिसका प्रभाव चुनाव पर पड़ना तय है।
एक ओर राजद के राज्य सचिव विनोद यादव ने त्यागपत्र देकर निर्दलीय नामांकन करने तथा राजद के नवादा व रजौली विधायक द्वारा खुलेआम समर्थन करने से महागठबंधन कमजोर हुआ है। दूसरी ओर गोविन्दपुर विधायक के ऐन चुनाव के समय देश छोड़कर जाने से राजद प्रत्याशी के लिये मुस्लिम चेहरा का न रहना चुनाव को प्रभावित करने से कम नहीं है।
वैसे मक्का – मदीना की गलियां देखना काबा शरीफ का तवाफ (परिक्रमा) करना और इबादतों की खास लज्जत उठाना हर मुस्लिम की ख्वाहिश होती है इसी को लेकर जिले के गोविंदपुर विधायक मो कामरान अपने चार सगे संबंधियों के साथ सफर-ए-उमरा
पर निकले हैं। विधायक मो कामरान मक्का- मदीना शरीफ पहुंचकर सजदे में सिर झुका देश में अमन-चैन की दुआ मांगने का काम करेंगे।
बताया जाता है कि पवित्र सफर-ए-उमरा में विधायक मो कामरान, दाऊद खान , नरहट पंचायत मुखिया एहतेशाम कैसर उर्फ बंटी और साबिर खान सफर-ए-उमरा के लिए रवाना हुए हैं।




