स्पेशल कैंप कर पीडब्ल्यूडीएस मतदाताओं को मतदान करने हेतु करें प्रेरित- डीएम

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिला पदाधिकारी द्वारा सुगम मतदान हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी कैमूर के द्वारा सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग को निर्देशित किया गया कि वह स्पेशल कैंप कर पीडब्ल्यूडीएस मतदाताओं को मतदान करने हेतु प्रेरित करें। बैठक में सिविल सर्जन कैमूर को भी पीडब्ल्यूडीएस मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किए जाने के निमित स्वास्थ्य विभाग के पास उपलब्ध समुचित संसाधनों का उपयोग किए जाने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वे ब्रेन लिपि जानने वाले शिक्षकों की सूची उप निर्वाचन पदाधिकारी को उपलब्ध कराए। बैठक में सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment