नेहा कुमारी की रिपोर्ट
बेगूसराय में एक युवक की बेडरूम से मिला फंदा से लटका हुआ शव तो इलाके में सनसनी फैल गई दरअसल बेगूसराय में एक कृषि समन्वयक का शव पांचवें दिन उसके किराए के माकन के बेडरूम में फंदे से लटके हालात में पुलिस ने शव को बरामद किया है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा गाया । घटना की सूचना मिलते ही सिंघौल थाना पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। पुरा घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 7 डुमरी मोहल्ले नाला रोड की है। मृतक 34 वर्षीय अभिनंदन कुमार कृषि समन्वयक बेगूसराय जिले में कार्यरत थे मृतक की पहचान लखीसराय जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ओलीपुर रामचंद्रपुर गांव निवासी स्वर्गीय बृजनंदन शर्मा के पुत्र अभिनंदन कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या का आरोप लगाया है। घर वालों ने बताया कि वह व्यवहार कुशल युवा के साथ साथ ड्यूटी के प्रति कर्तव्यनिष्ट थे। मृतक के ससुर ने शव के लटकने की दृश्य को देखकर आशंका जाहिर की है कि जिस तरह से लाश की पैर बिस्तर में सटा हुआ पाया गया उससे स्पष्ट होता है कि किसी ने उसकी हत्या कर दिया है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया जहां लाश की सड़े गले हालात स्थिति में देख कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया है। अब पुलिस अनुसंधान एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि कृषि समन्वयक की मौत आत्महत्या है या किसी ने साजिश रच कर उसकी हत्या की घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि मृतक लगभग एक वर्ष से उक्त मकान में किराए लेकर रह रहे थे जबकि 15 साल से वे कृषि विभाग में नौकरी कर रहे थे।
बाइट- परिजन




