रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
एक पर प्याज तस्करी करने का है आरोप तो दुसरे गिरफ्तार युवक के विरुद्ध पत्नी ने शराब के नशे में मारपीट करने का लगाया है आरोप
मधुबनी जिले की पुलिस लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही पुरे सख्त दिखाई दे रही है। पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। ऐसे ही कार्रवाई करते हुए बासोपट्टी थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों से अलग-अलग मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस बाबत बासोपट्टी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया है कि प्याज से भरे 02 ट्रक छतौनी चौक के नजदीक खड़ा कर ट्रक मे भरे प्याज की बोरे को पिकअप के जरिए बॉर्डर के नजदीक डालकर साइकल से बॉर्डर पार नेपाल पहुंचाने का कार्य किया जा रहा था। इस बात की सूचना मिलते ही एस एस बी जवानों के साथ सिमरारी कैंप सीमा चौकी से निकले तो देखा कि साइकल से कुछ व्यक्ति खुला बॉर्डर होने का लाभ उठा कर नेपाल प्याज लेकर भाग रहा है। सूचना के अनुसार बॉर्डर पिलर सख्या 276/05 से लाग भग 3 कीलो मीटर दूर छतौनी चौक पहुंचा तो देखा की कुछ लोग ट्रक से प्याज की बौरी उठाकर पिकअप में भर रहा है। ऐसा कर रहे तीन युवक को एस एस बी जवानों ने गिरफ्तार कर चालक से वैध दस्तावेज दिखाने को कहा। जिसे चालक दिखा ना सका। वही पुछताछ करने पर गिरफ्तार लोगों ने बताया कि वे लोग ट्रक से अनलोड कर प्याज की बोरे को पिकअप में लोड कर बार्डर के नजदीक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। जहां से बार्डर पार कर सायकल से प्याज के बोरे को नेपाल भेजा जा रहा है। प्याज तस्करी के आरोप में गिरफ्तार युवक की पहचान रामसेवक यादव का पुत्र संजय कुमार यादव के रूप में किया गया है। वही दूसरे मामले में गिरफ्तार युवक की पहचान दरभंगा जिला स्थित मनीगाछी गांव का राजू सहनी के रूप में किया गया है। जिनके विरुद्ध पत्नी सरिता देवी ने बताया है कि उनके पति रोज शराब पीकर आता है और हमेशा उनके साथ मारपीट, गाली गलौज करता है। इतना ही नहीं महिला के माँ पापा जब उन्हें ऐसा करने से रोकते हैं तो उनके साथ भी मारपीट किया जाता है। वही गिरफ्तार युवक की पत्नी ने आगे बताई है कि उनके पति कोई काम नही करता है और दिन भर शराब का सेवन करता रहता है।
इस बाबत थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों गिरफ्तार युवक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।




