खुलेआम देर रात फायरिंग करने वाला सेना का रिटायर्ड जवान गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र इलाके के बुद्धा डेंटल अस्पताल की सामने वाली सड़क पर खुलेआम देर रात फायरिंग करने वाला सेना का रिटायर्ड जवान हुआ गिरफ्तार । इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एएसपी स्वीटी शेहरावत ने बताया है कि देर रात गृह प्रवेश से लौट रहे सूरज कुमार और उसके भाई पर रिटायर्ड सेना के जवान ने बेवजह गोली चलाई । पीड़ित सूरज ने इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वह और उसका भाई अपने किसी परिवार के गृह प्रवेश के कार्यक्रम में शरीक होकर घर लौट रहा था और इसी दौरान अपनी दबंगई दिखाता हुआ सेवा का रिटायर्ड जवान संतोष कुमार उनके पास गाली गलौज देता हुआ पहुंच गया जिसे उन्होंने विरोध किया और इसी बात पर सेवा के रिटायर्ड जवान संतोष ने उन दोनों पर दो राउंड फायर कर दिया । वही पीड़ित युवक सूरज के द्वारा इस मामले की मिली लिखित शिकायत के बाद सेना के जवान संतोष कुमार को उसके लाइसेंसी हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है और बीच सड़क पर दबंगई दिखाकर गोली चलाने मामले को लेकर उसके लाइसेंसी पिस्टल के लाइसेंस को निरस्त करने की अनुशंसा भी कर दी गई है ।

बाईट-पीड़ित , सुरज कुमार ।
बाईट-एएसपी स्वीटी शेहरावत ।

Join us on:

Leave a Comment