रिपोर्ट – संतोष तिवारी
इस वक्त की सबसे बड़ी खबर है बिहार के मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट को लेकर … यह सीट कॉंग्रेस के खाते में गयी है.. और कॉंग्रेस अपने मुजफ्फरपुर के विधायक विजेंद्र चौधरी को अपना उम्मीदवार घोषित कर सकता है सभी नामो के रेस में विजेंद्र चौधरी का नाम सबसे आगे है .. जब कॉंग्रेस विधायक विजेंद्र चौधरी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि देखिये अभी तो कॉंग्रेस के खाते में यह सीट गयी है अब यह फैसला पार्टी करेगी कि यहाँ से किसको लड़ाना है … यह पार्टी तय करेगी .. विजेंद्र चौधरी ने कहा कि पार्टी के साथ है हम कॉंग्रेस जिसे उम्मीदवार बनाकर भेजेगी उसे जिताने का प्रयास करेंगे.. उनसे जब पूछा गया कि मोदी की गारंटी की बात होती है.. मोदी के लहर की बात होती कैसे निपटेंगे इन सवालों का जबाब सधे हुए अंदाज में देते हुए कहा कि पार्टी का अभियान चलेगा और जनता मालिक है जिसको चाहेगी उसी को माना जायेगा …
बाइट :- बिजेन्द्र चौधरी कॉंग्रेस विधायक मुजफ्फरपुर




