रिपोर्ट- न्यूज़ डेस्क
नालंदा : चंडी थाना इलाके के अस्पताल के समीप टेम्पो पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए ।
मृतक चंडी थाना इलाके के हसनी गांव निवासी हरिचरण पासवान का 56 वर्षीय पुत्र लालदेव पासवान है। परिजन ने बताया कि वह थरथरी से पेंटिंग का काम कर टेम्पो से घर लौट रहा था । इसी बीच अनियंत्रित होकर टेम्पो बीच सड़क पलट गया। जिससे दबकर वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया । जख्मी हालत में उसे इलाज के लिए चंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ अस्पताल रेफर किया गया। जहां से पटना ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई ।
चंडी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
बाइट।ललन पासवान परिजन
ऋषिकेश संवाददाता नालन्दा




