रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार!
पूर्वी चम्पारण,मोतिहारी में आज पहले सुबह हृदय को दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। पहाड़पुर थाना क्षेत्र के बावरिया गांव में एक पति ने अपनी पत्नी सहित तीन बेटियों की निर्माण हत्या कर दिया है। हत्या करने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया है। घटना देर रात घटित हुई है जब सभी खाना खाने के बाद सो रहे थे। बताया जाता है कि पारिवारिक विवाद में ईद्दू मियां नामक एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी आफरीन खातून सहित पुत्री अबरुन खातून,शबरुन खातून और शहजादी खातून की तेजधार हथियार (गड़सी) से काटकर निर्मम हत्या कर दिया। हत्या करने के बाद सभी के शवो को झोपड़ी के बने घर के आंगन में छोड़कर फरार हो गया है। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पहाड़पुर थाना पुलिस को दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू ककर दिया है। इधर पूर्वी चम्पारण पुलिस के प्रवक्ता सह डीएसपी मधु ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू किया है। साथ जांच को सही दिशा में करने के लिये फोरेंसिक टीम और डॉग स्कॉट को बुलाया जा रहा है।
बाइट :—— मधु कुमार,डीएसपी।




