अपराधियों ने लूट की घटना को दिया अंजाम,लूट के दौरान पशु व्यवसाई को मारी गोली!

SHARE:

रिपोर्टर-राजीव रंजन।

मधेपुरा में दिन दहाड़े बेखौफ अपराधियों ने लूट की घटना को दिया अंजाम,लूट के दौरान पशु व्यवसाई को मारी गोली,मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस.

ब्रेकिंग न्यूज मधेपुरा: दिन दहाड़े बेखौफ बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने पशु व्यवसाई को लूट के दौरान मारी गोली, गंभीर रूप से घायल व्यवसाई मेडिकल कॉलेज अस्पताल भर्ती, एक मोबाइल और नगद 8 हजार लूट कर अपराधी हुए फरार, सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के सुखासन बाल गृह के समीप बेखौफ अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस. बता दें कि सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में इस तरह की घटना कोई नई बात नहीं है लगातार पशु व्यवसायियों के साथ लूट और छिनतई की घटनाओं में हो रहा है इजाफा,हाथ पर हाथ धरी बैठी रह जाती है पुलिस.बहरहाल गंभीर रूप से घायल पशु व्यवसाई का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है इलाज,चिकित्सकों के मुताबिक खतरे से बाहर है व्यवसाई. बाइट: पशु व्यवसाई.

Join us on:

Leave a Comment