रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
एस एस बी ने ब्राउन शुगर, हशीश,गाँजा, प्रतिबंधित दबाओ,भारतीय एवं नेपाली मुद्रा के साथ एक महिला व एक युवक को किया गिरफ्तार
मधुबनी जिले के इंडो नेपाल बॉर्डर पर मुस्तैद 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर के कार्यक्षेत्र जानकीनगर के जिम्मेवारी के इलाके महिनाथपुर में कार्रवाई के दौरान सशस्त्र सीमा बल के जवानों को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।
एस एस बी के विवेक ओझा उप-कमांडेंट/प्रचालन ने प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर एक टीम को बाह्य सीमा चौकी कमला से तथा दूसरी टीम को बाह्य सीमा चौकी उसराही से गठित की गयी। पूरे ऑपरेशन को विवेक ओझा उप-कमांडेंट/प्रचालन 48 वीं वाहिनी की अगुवाई में अंजाम दिया गया। विशेष गठित टीमों के द्वारा तस्कर के निजी घर पर रेड की गयी जो कि भारतीय-नेपाल सीमा स्तम्भ संख्या 273/35 से 500 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में है । रेड के दौरान दो तस्करो को ब्राउन शुगर-128 ग्राम, गाँजा-275 ग्राम, हशीश -49 ग्राम , बाइक -01, प्रतिबंधित दबाए सिरप- 425 नग पिस, टैब्लेट-237 पिस एवं कैप्सुल -184 पिस, मोबाइल- 03, एल जी टैब्लेट -01 पिस, लैपटॉप- 01 सेट, डिजिटल तराजू- 01 के साथ-साथ भारतीय मुद्रा 53,000/- एवं नेपाली मुद्रा- 29,945/- के साथ धंधे में संलिप्त एक महिला एवं एक युवक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान महिनाथपुर गांव वार्ड नंबर 9 के मोहम्मद जुमान के 21 वर्षीय पुत्र मोहम्मद तस्लीम और गिरफ्तार महिला की पहचान महिनाथपुर गांव की वार्ड नंबर 9 के तस्लीम मंसूर की पत्नी अजिमा खातून के रूप में किया गया है।
बताते चलें कि भारत नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल लगातार अभियान चला रही है। आने वाले समय मे भी इसी प्रकार अभियान चलाकर सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों को रोका जाएगा। गोविंद सिंह भण्डारी कमांडेंट, 48 वीं वाहिनी जयनगर ने बताया है कि भारत नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिये विशेष अभियान के माध्यम से निरन्तर प्रयास किया जा रहा है और अवैध गतिविधियों को रोका जा रहा है। भारत-नेपाल सीमा पर 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर के द्वारा सतर्कता बढ़ा दी गई है। ताकि इस प्रकार की गतिविधियों पर पूर्णरूप से प्रतिबंध लगाया जा सके।




