रिपोर्ट- संतोष तिवारी!
बिहार/मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर में भाजपा केंद्रीय नेतृत्व द्वारा लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारी की घोषणा के बाद चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। मुजफ्फरपुर संसदीय सीट से पार्टी के प्रत्याशी डा. राजभूषण चौधरी का भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जूरन छपरा स्थित कार्यालय में जिला कोर कमेटी की बैठक भी हुई। इसमें चुनाव की रणनीति बनी। डा. राजभूषण ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि पार्टी के सभी नेता कार्यकर्ता मिलकर पूरी ऊर्जा से काम करेंगे। केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दिए गए लक्ष्य अबकी बार 400 पार को ध्यान में रखते हुए भाजपा का हर एक कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी के साथ विजय के लिए कार्य करेगा। पीएम मोदी व पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर विभिन्न दल के राहुल कुमार, राजीव शर्मा, मनीष कुमार, मुकेश पटेल, सुभाष सिंह ने भाजपा की सदस्यता ली। जिलाध्यक्ष ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, पूर्व मंत्री रामसूरत राय, बरुराज विधायक अरुण सिंह, पूर्व विधायक बेबी कुमारी, पूर्व विधान पार्षद नरेंद्र सिंह, जिला महामंत्री सचिन कुमार, धर्मेंद्र साहू, प्रभु कुशवाहा, रवींद्र प्रसाद सिंह, आदि मौजूद रहे।
बाइट :- डॉक्टर राजभूषण निषाद BJP उम्मीदवार




