रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!
कड़ी सुरक्षा के बीच बड़हिया प्रखंड प्रमुख मधु देवी एवं उपप्रमुख नीतू कुमारी के ऊपर लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर आज गुरुवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में विशेष बैठक बूलाई गई।इस बैठक 13 में 8 पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख मधु देवी व उप प्रमुख नीतू देवी को हटाये जाने को लेकर विरोध में वोट किया। जिससे प्रमुख मधु देवी और उपप्रमुख नीतू देवी को कुर्सी गंवानी पड़ी। बताते चलेंकि बीते 6 मार्च को पंचायत समिति सदस्यी ने प्रमुख और उपप्रमुख पर की आरोप लगाकर प्रमुख मधु देवी एवं उपप्रमुख नीतू कुमारी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था।




