पांच मिनीगन फैक्ट्री का उद‍्भेदन,हथियार बनाते चार बदमाश गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – सुमित कुमार

लोक सभा चुनाव के मद्देनजर अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ गुरुवार की अहले सुबह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टीकारापुर दियारा क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. पुलिस ने इस दौरान पांच मिनीगन फैक्टरी का उद‍्भेदन किया और हथियार बनाते चार लोगों को गिरफ्तार किया.
पुलिस ने तीन अर्धनिर्मित पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस सहित भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण व पाटर्स बरामद किये।
जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना मिली कि टीकारामपुर दियारा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मिनीगन फैक्टरी का संचालन कर अवैध हथियार का निर्माण एवं तस्करी किया जा रहा है। एसडीपीओ सदर राजेश कुमार, ट्रेनी आईपीएस शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जो बुधवार की रात ही टीकारापुर पहुंच गयी। गुरुवार की अहले सुबह थाना पुलिस एवं एसटीएफ टीकारामपुर की टीम ने एक मकई खेत की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की। जहां पर हथियार बनाने का काम हो रहा था। पुलिस को देखकर हथियार बनाने वाला कारीगर व सरगना भागने लगा। जिसे पुलिस ने खदेड़ कर गिरफ्तार किया. पुलिस ने जब मकई खेत में सर्च अभियान चलाया तो वहां से पुलिस ने 3 अर्धनिर्मित पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस, 5 बेस मशीन, 2 ड्रील मशीन, 2 निर्मित मैेगजीन सहित भारी मात्रा में हथियार बनाने का उपकरण व पाटर्स बरामद किया। पुलिस ने वहां से चार हथियार निर्माता को गिरफ्तार किया । ट्रेनी आईपीएस शैलेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार राजाराम यादव सरगना है। पश्चिम बंगाल व अन्य राज्यों से हथियारों का डिमांड आया था। जिसको लेकर कारीगर से मकई खेत में छिप कर हथियारों का निर्माण किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि ये लोग देश के विभिन्न राज्यों में हथियारों की आपूर्ति करता है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर हथियार निर्माण व तस्करी पर शिकंजा कसने को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। टीकारापुर में एसटीएफ कैंप खुलने के बाद इस कारोबार पर सफल ऑपरेशन किया जा रहा हैृ। उन्होंने बताया की गिरफ्तार सरगना और कारीगरों को पुराना आपराधिक इतिहास रहा है।

बाइट – ट्रेनी आईपीएस शैलेंद्र सिंह

Join us on:

Leave a Comment