दो बाइक की आमने सामने टक्कर में एक की मौत!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। दो बाइकों के टक्कर में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। यह घटना कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र की बतायी जाती है। कुदरा थाना क्षेत्र के डंगरी गांव के पास दो बाइकों के टक्कर एक बाइक सवार यूपी के गाजीपुर जिले के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव का स्व. बिक्रमा पाल के 40 वर्षीय पुत्र सुरेश पाल की मौत हो गयी। घटना के बाद आस पास रहे लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने के बाद कुदरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में कागजी कार्रवाई करते हुए शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं इस घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Join us on:

Leave a Comment