ब्रेन हेमरेज से डयूटी के दौरान बीएसएफ जवान की मौत, पूरे सम्मान के साथ दी गयी अंतिम विदाई!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। ब्रेन हेमरेज से डयूटी के दौरान एक बीएसएफ जवान की मौत हो गयी। यह घटना कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र की बतायी जाती है। भभुआ थाना क्षेत्र के मचियाव गांव निवासी स्व. सुरेश पांडेय के बेटे व बीएसएफ जवान अखिलेश्वर पांडेय की रायपुर में डयूटी के दौरान उनकी ब्रेन हेमरेज से मौत हो गयी। मौत के बाद उनके शव को जवानों द्वारा उनके गांव मचियांव लाया गया। शव के गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया और लोग बीएसएफ जवान के शव को देखने के लिए उमड़ पड़े। इस दौरान पूरे सम्मान के साथ बीएसएफ जवान का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद पूर्व विधायिका रिंकी रानी पांडेय, भभुआ थानेदार मुकेश कुमार समेत काफी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। जहां बीएसएफ जवान के शव को पुलिस अधिकारियों द्वारा सम्मान के साथ सलामी देते हुए श्रद्धांजलि दिया गया।

Join us on:

Leave a Comment