दो पक्ष में जमकर चली गोलियां, आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – निभाष मोदी

भागलपुर पीरपैंती के दुबौली गांव में होली खेलने के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट और गोली फायरिंग की घटना सामने आई है ,पीरपैती थाना क्षेत्र के दुबौली गांव में दो पक्षों के बीच डीजे बजाने को लेकर मारपीट और गोली फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।पुलिस ने इसको लेकर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पक्ष से अदित्य नाथ दुबे उर्फ बबुआ दुबे को नशे की हालत में और दूसरे पक्ष से अविनाश कुमार उर्फ कन्हैया दुबे को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
साथ ही पुलिस ने डीजे को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

Join us on:

Leave a Comment