रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के अरेर थाना पुलिस पुलिस ने शराब बिरुध्द बरी कार्रवाई करते दो को किया गिरफतार। सैकड़ों लीटर शराब, शराब बनाने उपकरण और भट्ठी को किया गया विनष्ट। थाना अध्यक्ष के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों से एक महिला सहित दो शराब कारोबारी को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इस बाबत अरेर थाना अध्यक्ष नेहा निधि ने बताया है कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र में देशी शराब बनाया और बेचा जा रहा है। प्राप्त सूचना के सत्यापन और कार्रवाई को लेकर दिवा गस्ति के लिए निकले पुलिस अवर निरीक्षक बिमलेश कुमार राय , गृहरक्षक प्रेमचंद सहनी, बैद्दनाथ कुमार एवं महिला सिपाही ज्योति कुमारी को जानकारी दिया गया। गस्ति टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के अरेर हाट पहूंचने पर। पुलिस वाहन को देख कर एक महिला भागने लगी। जिसे महिला सिपाही ने खदेर कर पकर लिया। पकरे जाने के बाद पूछने पर महिला ने अपना नाम कमली देवी, पति उमेश महतो, घर अरेर हाट, थाना अरेर जिला मधुबनी बताया। जिसके बाद महिला के घर एवं आस पास की विधिवत तलाशी ली गई तो घर में रखे प्लास्टिक के गेलन में 5 लीटर देशी चूलाई शराब बरामद हुआ। वही थाना क्षेत्र के कुसमौल गांव के कपलेश्र्वर मुखिया, पिता स्वर्गीय सरफी मुखिया के घर के नजदीक पहूंचने पर पुलिस वाहन को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा। जिसे खदेर कर पकर लिया गया। पकरे जाने के बाद पुलिस द्वारा पुछताछ करने पर वे अपना नाम कपलेश्र्वर मुखिया, पिता स्वर्गीय सरफी मुखिया, गांव कुसमौल, थाना अरेर, जिला मधुबनी बताया। उक्त पकरे गए व्यक्ति की घर एवं आस पास की विधिवत तलाशी लिया गया तो उसके घर से 5 लीटर के प्लास्टिक के गेलन में 5 लीटर देशी चलाई शराब बरामद हुआ। आगे थाना अध्यक्ष नेहा निधि ने बताया है कि थाना पुलिस कार्रवाई करते हुए देशी चूलाई शराब 400 लीटर, शराब बनाए जाने के उपकरण और भट्ठी को विनष्ट किया गया है। दोनों गिरफ्तार शराब कारोबारी के विरुद्ध बिहार मद्दनिषेद एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। चूँकि बिहार राज्य में पूर्ण रूप से शराबबंदी कानून लागू है तथा शराब पीना, बेचना, रखना या परिवहन करना संज्ञेय अपराध है। उक्त बरामद शराब एवं गिरफ्तार व्यक्ति एवं महिला को न्यायिक हिरासत मे भेजने की तैयारी किया जा रहा है।




