जयंती पर याद किये गये राममनोहर लोहिया!

SHARE:

नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर

बेगूसराय में जयंती पर याद किए गए राममनोहर लोहिया,दबे कुचले शोषित समाज के मसीहा थे लोहिया:- दिलीप केशरी

बेगूसराय बखरी में सपा एवं बहुजन कल्याण समिति के संयुक्त बैनर तले कार्यकर्ताओं ने प्रख्यात समाजवादी विचारक डॉक्टर राममनोहर लोहिया की जयंती पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया गाया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष सह बहुजन कल्याण समिति संयोजक दिलीप केशरी ने कहा कि डॉक्टर लोहिया की विचारधारा ही देश को तरक्की की राह पर ले जाने में सक्षम हैं। लोहिया जी ने देश के दबे कुचले, शोषित समाज के मसीहा और सच्चे समाजवादी थे। उन्होंने हमेशा पूंजीवादी व्यवस्था का विरोध किया। उनका मानना था कि समाजवाद को अपनाकर ही देश में सभी वर्गों का विकास संभव है। लोहिया ने कहा था कि जिंदा कौमें पांच वर्ष तक इंतजार नहीं करती है। जयंती समारोह की अध्यक्षता मांगन सदा ने की। मौके पर अधिवक्ता गौरव कुमार,पूर्व मुखिया प्रतिनिधि राजो साह,अर्जुन यादव, नंदलाल यादव, सचिन शर्मा, मनोज चौधरी,गणेश सदा,मो नौशाद आदि ने उनके तेल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Join us on:

Leave a Comment