नव विवाहिता की निर्मम हत्या, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया आरोप!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी ज़िला के कलुआही थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिपुर काजी टोल के मोहम्मद यूसुफ की पत्नी रुखसाना खातून 20 वर्ष की ससुराल वालों द्वारा निर्ममता के साथ हत्या किए जाने का आरोप उसके परिजनों ने लगाया है। सूचना पाकर मौके पर पहूंची कलुआही थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है। घटना शनिवार दिन की है मृतिका रुखसाना का मायके अरेर थाना क्षेत्र के ढंगा पुरवारी टोला है। बेटी की हत्या की खबर सुनकर हरिपुर काजी टोल पहुंचे मृतिका के पिता मोहम्मद शमीम ने बताया है कि उन्होंने अपनी पुत्री रुखसाना 20 वर्ष की शादी अगस्त 2023 में कलुआही थाना क्षेत्र के हरिपुर काजी टोल के मोहम्मद युसुफ से किया था। शादी के बाद कुछ दिन ठीक- ठाक रहा लेकिन उसके बाद उसकी सास ससुर एवं नंनद दहेज की मांग करने लगा। दहेज नहीं देने पर शनिवार को ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी। मृतिका के माता-पिता ने आगे बताया है कि शनिवार को करीब 11:00 बजे उन्हे फोन से सूचना मिली कि आपकी लड़की को ससुराल वालों ने मौत की घाट उतार दिया है। सूचना मिलने के बाद जब वे लोग वहां पहुंचे तो उनकी पुत्री की का शव उसके घर के बरामदे पर पड़ा हुआ था और घर के सभी सदस्य घर से गायब था। इसके बाद हम लोगों ने कलुआही थाना की पुलिस को इस बात की सूचना दिया। सूचना पाकर कलुआही थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है। कलुआही थाना पर पहुंचे खजौली के एसडीपीओ मनोज राम ने इस बाबत बताया की कलुआही थाना क्षेत्र के हरिपुर काजी टोल में उक्त घटना घटती होने की सूचना मिलने के बाद सत्यापन के लिए पुलिस जब हरिपुर काजीटोल घटनास्थल पर पहुंची तो रुखसाना को मृत पाया, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक के परिजन द्वारा हत्या किए जाने की आशंका जाताया रहा है। अभी तक मृतिका के परिजन द्वारा लिखित आवेदन नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम से आने के बाद परिजन द्वारा लिखित आवेदन दिया जाएगा। इसके बाद एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया की जाएगी। फिलहाल मृतिका के पति मोहम्मद यूसुफ को पुलिस ने पूछताछ के लिए हीरासत में लिया है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें