राष्ट्रकवि दिनकर सेवादल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन!

SHARE:

नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर

बेगूसराय में राष्ट्रकवि दिनकर सेवादल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

बेगूसराय सदर प्रखण्ड के परना पंचायत मे शहीद स्मारक पर भारत के वीर सपूत सुखदेव,भगत सिंह, राजगुरु के बलिदान दिवस पर राष्ट्रकवि दिनकर सेवादल के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इस मौके पर भारत के सपूतों को श्रद्धांजलि दिया गया। परना पंचायत के वर्तमान मुखिया ललिता देवी के द्वारा रक्तदान शिविर का विधिवत उद्घाटन करने के पश्चात रक्तवीरों के द्वारा रक्तदान किया गया।
रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले नीलू सोनू मौर्या,मृत्युंजय कुमार,रौशन कुमार,दुर्गेश कुमार, सुबोध यादव, प्रवीण कुमार,ऋषभ कुमार,ऋषि कुमार,विवेक कुमार,धर्मवीर सर,अवधेश कुमार,ओमप्रकाश मौर्या,इकरार अकेला, श्रीकांत गुप्ता, अमित निगम, मंटून कुशवाहा सहित कुल 23 रक्तवीरों ने रक्तदान किया।इस अवसर पर शिविर में राष्ट्रकवि दिनकर सेवादल के अध्यक्ष मंजेश कुमार , उपाध्याय राहुल सिंह राजपूत,डॉक्टर नवीन, कुंदन सिंह राजपूत, डॉक्टर रोहित जी, तुलसी यादव सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment