आरू हेल्थ क्लिनिक का लोकार्पण क्षेत्र के लोगों को मिलेगा स्वास्थ्य लाभ!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगुसराय में आरू हेल्थ क्लिनिक का लोकार्पण किया गाया जिसमें क्षेत्र के लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान किया जाएगा विशेष रूप से समाज के गरीब और वंचित वर्ग के लिए। क्लिनिक में योग्य एमबीबीएस डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ नियुक्त है और बिना किसी भेदभाव के सभी को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श, निःशुल्क दवा एवं निःशुल्क लैब टेस्ट के लिए सेवाएं प्रदान करेगा। बरौनी में यह आरु क्लिनिक आर जे फाउंडेशन का 11 वां स्वास्थ्य क्लिनिक है और 10 क्लिनिक पहले से ही भारत के विभिन्न भागों में कार्यरत है जिनमें 5 यूपी में, 2 राजस्थान में और एक-एक मध्य प्रदेश, पंजाब और असम में है और पिछले एक वर्ष में 1.लाख 40 हजार से अधिक लोग इससे लाभान्वित हुए हैं। इस सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं के अलावा, आरजे फाउंडेशन समाज के वंचित वर्ग के बच्चों को मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए “डीपीएस शिक्षा केंद्र” भी चला रहा है जिससे अब तक 30 हजार से अधिक बच्चे लाभान्वित हो चुके हैं। फाउंडेशन “प्रवाह” नाम से कौशल विकास कार्यक्रम भी चलाता है, जो युवाओं, विशेष रूप से महिलाओं के लिए बाजार से जुड़े रोजगारोन्मुखी व्यावसायिक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम प्रदान करता है,

जिसने अब तक 16 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार और सशक्तिकरण के लिए सकारात्मक रूप से लाभानवित किया है। बरौनी में आरू क्लिनिक का उद्घाटन बेगूसराय जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा के द्वारा किया गया इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों वरुण बेवरेजेज लिमिटेड के कर्मचारियों और अधिकारियों, और स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया था। इस मौके पर कमलेश जैन, कार्यकारी निदेशक एवं सीओओ अंतरराष्ट्रीय वीबीएल ने कहा के आरजे फाउंडेशन का लक्ष्य देश भर में 40 से अधिक ऐसे मुफ्त स्वास्थ्य क्लीनिक खोलना है, जहां वरुण बेवरेजेज वीबीएल के कारखाने हैं। यह स्वास्थ्य क्लिनिक प्रतिदिन। सोमवार से शनिवार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा और ग्रामीणों मजदूरों और सभी जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा। यह स्वास्थ्य क्लिनिक लोगों को गुणवत्तापूर्ण मुफ्त प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के साथ-साथ स्वस्थ भारत के सरकारी मिशन का भी सहयोग करेगा। इस अवसर पर सत्य प्रकाश, कार्यकारी निदेशक एवं प्रमुख,आईओसीएल बरौनी, रीना चौधरी, बबीता देवी मुख्य पार्षद बीहट प्रदेश सचिव सह पूर्व महिला आयोग सदस्य, कमलेश जैन, कार्यकारी निदेशक एवं सीओओ अंतरराष्ट्रीय – वीबीएल, मनोज कुमार द्विवेदी, एवीपी ऑपरेशंस और प्लांट हेड- वीबीएल बरौनी, अनिल पुरोहित, क्लस्टर वाणिज्यिक प्रमुख, वीबीएल, मुमताज मसूद- डीजीएम सीएसआर- वीबीएल गुरूग्राम,दिलीप मिश्रा, गौरव मिश्रा प्लांट एचआर हेड- वीबीएल, बरौनी।
बाइट:-रोशन कुशवाहा जिलाधिकारी बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment