रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिला मुख्यालय स्थित एक होटल के सभागार मे ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक राज्य कमेटी की बैठक कामरेड प्रेम कुमार झा के अध्यक्षता में आयोजित हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव जी देवराजन ने कहा देश के संविधान व लोकतंत्र खतरा में है। मोदी सरकार तानाशाही एवं फासीवादी ताकत को मजबूत करने में लगी हुई है। देश के सभी संस्थाओं में भाजपा आरएसएस के लोगों को रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार से तंग होकर चुनाव आयुक्त हो या अन्य विभाग के ईमानदार पदाधिकारी इस्तीफा दे रही है। साथ ही पार्टी के द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को ईडी के द्वारा गिरफ्तारी का निंदा करती है

उन्होंने कहा कि देश में इंडिया गठबंधन के साथ पार्टी का गठबंधन है। लेकिन बिहार में पार्टी गठबंधन में नहीं है, बैठक में उपस्थित फारवर्ड ब्लाक के राज्य महासचिव कामरेड अमेरिका महतो ने कहा की बिहार में इंडिया गठबंधन हमें अभी तक नहीं शामिल किया है। बैठक में राज्य कमेटी सदस्य कामरेड प्रेम कुमार झा , कुमार अवधेश,जिला महासचिव कामरेड अनिल कुमार सिंह ,जिला अध्यक्ष कामरेड नवल किशोर यादव, जिला उपाध्यक्ष सह जिला कोषाध्यक्ष कामरेड बेचन राम, जिला उपाध्यक्ष गणेश यादव , मोहम्मद हबीब अंसारी , किशोर यादव, शंकर कुमार यादव, कामरेड राज किशोर यादव, सुभाष चंद्र जायसवाल, पंचू पासवान ,गुड्डू मंडल ,सुनिल पाठक,संतोष शाह, गंगा प्रसाद मंडल , मुरारी मिश्र, अनिल मंडल के साथ ही दर्जनों लोगों ने मौजू थें।




