रिपोर्ट- अभिषेक कुमार
गया। शहर के एक निजी होटल में शुक्रवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला इकाई गयाजी के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। यह होली मिलन समारोह महासभा के जिलाध्यक्ष अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव के देखरेख में किया गया। जिसमें चित्रांश परिवार लोग शामिल हुए। उस दौरान बाहर से आए कलाकारों ने होली के गीतों पर जमकर झुमाया। मौके पर अबीर-गुलाल के साथ फूलों की होली खेली गई। वहीं समाज के लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

महासभा के जिलाध्यक्ष मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि होली खुशियों का पर्व है। लोग होली के दिन अपने परिवारों के साथ होली शांति पूर्वक मनाए। होली का आंनद परिवारों के साथ रहकर ही मनाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने पूरे गया शहरवासियों को होली पर्व की बधाई दी है।
बाईट मोहन श्रीवास्तव ( जिलाध्यक्ष )
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया




