पटना:- बकरीद को लेकर जबर्दस्त फ्लैग मार्च!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा !

राजधानी के बाढ़ अनुमंडल में बकरीद को ले कर बाढ़ थाना अंतर्गत कई इलाके में पुलिस प्रशासन ने शांति बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च किया । एसडीएम सुमित कुमार और एसडीपीओ मनोज कुमार के साथ बीडीओ और कई थानों की पुलिस ने इस फ्लैग मार्च में भाग लिया। बाढ़ स्टेशन रोड से भवानी चौक होते हुए बाजिदपुर से बाढ़ पुरानी बाज़ार में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। एसडीएम सुमित कुमार ने बताया कि पूरे शहर में शांति पूर्ण बकरीद मनाई जा रहीं है!
और किसी तरह से शांति भंग ना हो इस संदेश के साथ फ्लैग मार्च किया गया है कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है और लोग आनन्द पूर्वक शांति और सौहार्द के साथ त्योहार का आनंद लें।

Join us on:

Leave a Comment