रिपोर्ट- निभाष मोदी
मारवाड़ी युवा मंच भागलपुर इकाई द्वारा छह दशकों से चली आ रही सांस्कृतिक व साहित्य परंपरा का निर्वाह करते हुए इस वर्ष भी 23 मार्च शनिवार को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन मित्र बसंत गोष्टी कराने का निर्णय लिया है यह शानदार 61वीं प्रस्तुति है जिसमें देश के ख्याति प्राप्त राष्ट्रीय कवि अपनी अनूठी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति करेंगे, इस कवि सम्मेलन में देवास के शशिकांत यादव धौलपुर से रामबाबू सिकरवाल लखनऊ से अभय निर्विक सोनभद्र से कृति चौबे बाराबंकी से विकास बोखल वाराणसी से अनिल चौबे प्रयागराज से अखिलेश द्विवेदी और अलीगढ़ से विष्णु सक्सेना अपने हुनर से शहर वासियों को गुदगुदाएंगे।
कार्यक्रम के प्रभारी जगदीश चंद्र मिश्रा उर्फ पप्पू ने बताया यह कार्यक्रम भागलपुर के मारवाड़ी पाठशाला मैदान में आयोजित की जाएगी । प्रेस वार्ता के दौरान मारवाड़ी युवा मंच भागलपुर इकाई के पवन बजाज संयोजक, अनिल कढ़ेल अध्यक्ष, अरुण बाजोरिया, विनीत बुधिया रंजीत शिवानी वाला शिव कुमार केजरीवाल अशोक बजाज मोंटी ,अश्विनी मोंटी जोसी के अलावे दर्जनों पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।




