पटना डीएम ने स्ट्रांग रूम, यातायात समेत अन्य सुविधाओं का फतुहा हाईस्कूल में किया निरीक्षण।

SHARE:

:-अंकित त्रिपाठी की रिपोर्ट

आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर पटना डीएम ने स्ट्रांग रूम, यातायात समेत अन्य सुविधाओं का फतुहा हाईस्कूल में किया निरीक्षण।

(फतुहा): पटना के फतुहा हाईस्कूल में पटना के डीएम शीर्षत कपिल “अशोक” ने बुधवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी तरह की तैयारियों का जायजा डीएम द्वारा किया गया। डीएम ने बताया कि पटना साहिब के तहत फतुहा में पड़ने वाले वोटिंग के लिए स्ट्रांग रूम, यातायात एवं अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए तैयारियां की जा रही है। वही उन्होंने बताया कि चौकसी एवं पारदर्शिता के लिए एसडीपीओ, डीसीएलआर, एसडीओ, बीडीओ समेत सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। मौके पर एसडीपीओ निखिल कुमार, बीडीओ फतुहा, कार्यपालक पदाधिकारी समेत कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Join us on:

Leave a Comment