जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने सरकारी विद्यालय का किया औचक निरिक्षण!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे द्वारा आज मध्य विद्यालय, ऊट्टा का औचक निरीक्षण किया गया। विद्यालय के छात्राओं के वार्तालाप कर जिला पदाधिकारी ने प्रश्न किया गया तथा संतोष व्यक्त किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण में पाया कि विद्यालय के कक्षाओं में विद्युत एवं पंखा की व्यवस्था नही है, जिसे अविलंब व्यवस्थित कराने का निदेश दिया। निरीक्षण में विद्यालय परिसर में गंदगी फैला हुआ पाया गया, जिसे कार्यकारी एजेंसी से अविलंब साफ-सफाई कराने का निदेश दिया गया। विद्यालय परिसर में बरसात का पानी जमा हुआ पाया गया, जिसके कारण छात्रों को आवागमन में परेशानी हो रही थी, जिसमें अविलंब ठीक कराने का निदेश दिया गया। निरीक्षण में पाया गया कि विद्यालय में मध्यान्ह भोजन योजना का भोजन लकड़ी के चूल्हे पर बनाई जा रही थी, उसके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को अविलंब गैस सिलेंडर की व्यवस्था कराने का निदेश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने प्रधानाध्यापक, मध्य विद्यालय, ऊट्टा को निर्देश दिया कि निरीक्षण में पायें गये कमी का अविलंब दूर करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी के माध्यम से प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।

Join us on:

Leave a Comment