बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों के फसलों को भारी नुकसान!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद जिले के शहरी एवं ग्रामीण इलाके में बीते रात्रि देर रात तक हुई झमाझम वर्षा एवं तेज हवा के साथ-साथ ओले पड़ने से किसानों के खेतों में लगा रवी का फसल जहां पूरी तरह से बर्बाद हो गया वहीं जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर पटना से सिंगरौली जा रही सिंगरौली एक्सप्रेस से उतरने वाले कई यात्री प्लेटफार्म पर लगे टाइल्स पर पैर फिसल कर गिर पड़े ।इस दौरान चार यात्रियों के सर फट गए हैं वहीं कई यात्री घायल हो गए हैं जहानाबाद स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर सौंदर्यीकरण के नाम पर टाइल्स लगाए गए है जो अब यात्रियों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। इधर
जहानाबाद में अचानक मौसम ने अपना रुख बदल और तेज मेघा गर्जन के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई. बारिश के दौरान ओले भी गिरे. बेमौसम बारिश से किसानों का हाल बेहाल हो गया है. वहीं, इस बारिश ने शहर की स्थिति को बहुत खराब बना दिया है.
बारिश के कारण सबसे ज्यादा क्षति रबी की फसलों को हुई है. जैसे-सरसों, मसूर, गेहूं,चना, आलू समेत अन्य रबी फसलों को इस बारिश से भारी नुकसान हुआ है. दरअसल आसमानों में काले बदल छाए हुए थे. इसी दौरान तेज हवा के बाद शुरू हुई बेमौसम बरसात से आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. बारिश के साथ-साथ ओले और कड़क के बिजली की चमक ने विशेषकर तेलहन और दलहन कि खेती करने वाले किसानों के सामने नई मुसीबत पैदा कर दी है।
इस बारिश से तेज़ी से बढ़ रहे तापमान पर भी ब्रेक लगा दिया है। फिलहाल, झमाझम हो रही तेज बारिश से शहरी क्षेत्र के कई मोहल्ले में जलजमाव हो गया है.
गौरतलब हो कि कुछ दिन पहले हुई बारिश से अभी किसान उबर ही नहीं सके थे कि फिर बारिश किसानों पर कहर बनकर टूट पड़ी. आसमान से ओले के साथ पानी की बूंदे गिर रही थी। दूसरी ओर किसान परेशान हो रहे है। इस बेमौसम बारिश से शहरी जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है.
शहर के मुख्य मार्गों से लेकर मोहल्ले की गलियों में कीचड़मय हो गया है।परिणाम स्वरुप आमलोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। बारिश से खेतों में लगी फसल को भारी क्षति हुई है। किसान भगवान से मौसम साफ होने की फरियाद कर रहे हैं। वहीं, इस बारिश ने ठंड भी बढ़ा दी है। जिससे लोगों भी परेशान दिख रहे है।

Join us on:

Leave a Comment