अन्नप्रासन कार्यक्रम का आयोजन कर कुपोषण से लड़ने के प्रति किया गया जागरूक!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के लौकही प्रखंड स्तर पर समुदाई में पोषण संबंधित परामर्श को गति देने के लिए अटरी पंचायत में पोषण पखवारा के अंतर्गत होने वाली गतिविधियों में आज अन्नप्रासन का आयोजन आँगनवाड़ी केंद्र संख्या 155 पर किया गया। इस अन्नप्रासन का मुख्य उद्देश्य समुदाई स्तर पर लोगों के बीच पोषण के विषय में परामर्श के माध्यम से जागरूकता फैलाना और बच्चों के कुपोषण दर में कमी लाना है।
6 महीने तक बच्चों को सिर्फ और सिर्फ स्तनपान एवं 6 महीने के बाद उपरी आहार का परामर्श सामुदाई को अन्नप्रासन के माध्यम से दिया गया।
बच्चों के 6 महीने पूरे हो जाने पर 2-3 चम्मच अच्छी तरह से मसला हुआ खाना 2-3 बार देने और धीरे-धीरे मात्रा बढ़ाने की जानकारी उपस्थित माताओं को दी गई।
6 से 9 महीने तक भोजन की मात्रा में बिबिधता बढ़ाने एवं अनाज, हरे पत्तेदार सब्जियां, फल, घी, तेल, अंडा, मांस, मछली बच्चों को खिलाने का परामर्श दिया गया।
9 से12 महीने के बच्चों को 1 कटोरी खाना दिन में तीन से चार बार देने एवं आँखों की रौशनी तेज करने के लिए विटामिन ए का घोल पिलाए जाने की बात बताई गई।
इस मौके पर समाज कल्याण विभाग से महिला प्रवेक्षिका चंद्राकिरण कुमारी, पिरामल स्वास्थ्य से प्रोग्राम लीडर पंकज कुमार, पंचायत की आँगनवाड़ी सेविका रानी कुमारी, पिंकी कुमारी, भारती देवी, अंजू देवी, मंजू देवी, नसीमा खातून, रूबी कुमारी, सबाना खातून, राज कुमारी देवी, सहायिका सोभा देवी, बेचनी देवी एवं पी आर आई सदस्य, वार्ड मेंबर मो एजाज अहमद अंसारी और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

समुदाई में पोषण हेतु जागरूकता फैलाने के लिए अन्नप्रासन के माध्यम से एक नया कदम उठाने के लिए यह महत्वपूर्ण अन्नप्रासन का आयोजन सम्पन्न हुआ।

Join us on:

Leave a Comment