प्रलोभन शादी फिर युवती को छोड़ कर ली शादी,प्रेमिका न्याय की गुहार लेकर पहुँची पुलिस के पास!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के जयनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के यहां फरियाद लेकर पहुंची बंगाल की युवती परेशान बदहवास हालत में देखी गई। मामला
प्रलोभन देकर शादी करके और छोड़ कर दूसरी शादी रचाने को लेकर पीड़िता पश्चिम बंगाल के थाना चाचोन मालदा जिला की पूजा दास 35 वर्ष जयनगर में बीते एक सप्ताह से भटक रही है। पीड़िता द्वारा लदनियां थाना के साथ ही जयनगर एसडीपीओ से संपर्क करने पर निराशा हाथ लगने पर न्याय की मांग को लेकर मधुबनी महिला थाने में आवेदन दिया गया है। पीड़िता महिला को अब तक न्याय नहीं मिल पाया है। पीड़िता द्वारा महिला थाने को दिए आवेदन में कहा गया है कि लदनियां थाना क्षेत्र के सनपतहा ठाढी गांव के मुकेश कुमार यादव 30 वर्ष मेरे साथ मुंबई में काम करता था। जहां मुकेश कुमार यादव के साथ प्यार हुआ और प्यार परवान चढ़ा दोनों ने आपसी रजामंदी से अविवाह कर लिया । मुंबई में काम करने के क्रम में दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी और मुबंई में ही दोनों ने अपनी रजामंदी से विवाह कर लिया। फिर कुछ दिन पति पत्नी रहने के तरह रहने के बाद मुकेश कुमार यादव अपने गांव लदनियां सनपतहा लौट आया। जब वापस मुबंई गया तो मुझे नहीं रखने की बात कही एवं मेरा मोबाइल फोन में फोटो सहित अन्य साक्ष्य को डिलेट कर गांव आ गया। पीड़िता ने बताया आगे बताई है कि अब मुकेश कुमार यादव गांव आने पर दूसरी शादी रचा लिया एवं मुझे रखने से इंकार कर रहा है। मैं मुबंई से लदनियां थाना पुलिस के शरण में गई तो पुलिस द्वारा मुकेश कुमार यादव को थाना लाया गया। लेकिन मुझे न्याय मिले बिना मुकेश कुमार यादव को छोड़ दिया गया। उसके बाद जयनगर में एसडीपीओ से संपर्क किया। लेकिन मुझे निराश होना पड़ा। न्याय की आस में मधुबनी महिला थाने में आवेदन दिया। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिस कारण पीङिता जयनगर के एक होटल में रह कर दर दर की ठोकर खा रही है।

Join us on:

Leave a Comment