पैक्स अध्यक्षों के साथ डीएम ने किया समीक्षात्मक बैठक, सहायक गोदाम प्रबंधक का वेतन किया बंद!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। शुक्रवार को जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार के द्वारा जिला सहकारिता पदाधिकारी कैमूर एवं सभी पैक्स अध्यक्षों के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी के द्वारा सभी पैक्स अध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि वे क्रय किए गए धान के सापेक्ष संबंधित मिलर को धान भेजना सुनिश्चित करें। कार्य में लापरवाही बरतने वाले 23 नंबर गोदाम के सहायक गोदाम प्रबंधक का वेतन बंद करने का निर्देश जिला पदाधिकारी के द्वारा दिया गया। बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा भभुआ एवं चैनपुर में मिलिंग के प्रतिशत को बढ़ाने का निर्देश जिला सहकारिता पदाधिकारी कैमूर को दिया गया एवं सभी पैक्स अध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि जो मिलर डिफाल्टर हो या कार्य में लापरवाही बरते, उनके साथ संबद्ध न हो.
बैठक में जिलाधिकारी ने मिलरों को सख्त निर्देश दिया कि 31 मार्च तक 70 प्रतिशत सीएमआर आपूर्ति करना सुनिश्चित करें। साथ ही अगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव में जागरुक रहकर मतदान करने एवं मतदाताओं को जागरूक करने हेतु अनुरोध भी किया गया। बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी कैमूर,सभी प्रखंडों के प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, जिला के सभी पैक्स एवं व्यापार मंडल के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment