कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। संतान नहीं होने पर ससुराल वालों ने एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। यह घटना कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र की बताई जाती है। चैनपुर थाना क्षेत्र के भईसहट गांव में संतान नहीं होने पर ससुराल वालों ने नवविवाहिता की गला दबा कर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांच पड़ताल करते हुए विवाहिता के शव को कब्जे में किया और कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान भईसहट गांव निवासीमो मुमताज अली की पत्नी नजबून खातून के रूप में हुई है। मृतका के मायकेवालों ने सुसराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। विवाहिता का मायका भभुआ थाना क्षेत्र के सरेवा गांव गांव में है। पोस्टमार्टम के दौरान सदर अस्पताल पहुंचे विवाहिता के मायकेवालों ने बताया कि नजबून खातून का विवाह 2016 में भईसहट गांव निवासी मोस्तकिम अली के पुत्र मो मुमताज अली से हुआ था। अभी तक नजबुन को कोई सन्तान नहीं है। इसको लेकर नजबुन के साथ उसके सास, ससुर, देवर सहित सुसराल वालों के द्वारा मारपीट और प्रताड़ित किया जाता था। ससुराल वालों ने सूचना दिया कि नजबुन ने जहर खा ली है। जब मौके पर पहुंचे तो देखा गया कि नजबुन की मौत जहर खाने से नहीं बल्कि गला दबा कर हत्या करने से हुई है। उसके गर्दन पर गला दबाने का निशान बना हुआ है। इससे लग रहा है कि उसकी गला दबाकर हत्या कर दिया गया है। पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है। इधर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।




